Baba Ramdev लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Baba Ramdev लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोशल नेटवर्क प्रतिबन्ध पर बाबा रामदेव

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                  १८-१-२०१२
साभार: भारत स्वाभिमान समाचार 
वास्तविक सूत्र:http://youtu.be/4sBUmLvJRGg

हम सब कुछ सहने को तैयार है- बाबा रामदेव

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                 १८-१-२०१२


साभार: 
वास्तविक सूत्र:

बाबा रामदेव किसी परिवार के नाम से नहीं बल्कि उनका परिवार अब उनके नाम से जाना जाता है .

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                  १८-१-२०१२


पिछले दिनों खबर आयी कि मुकेश भाई अम्बानी अपने 5000 करोड़ के घर में शिफ्ट नहीं हो रहे ……कुछ वास्तु दोष रह गया है शायद…..कमबख्त 5000 करोड़ रुपया खर्च के भी दोष रह गया ??? 27 मंजिला घर बनवाया है 6 लोगों के रहने के लिए .168 कारें खड़ी हो सकती हैं …….8 मंजिलें तो पार्किंग के लिए हैं ….कई सारे Swimming Pool है ….Helipad है ………..ऐसे लोगों को हमारे यहाँ धन पशु कहा जाता है …..

एक और धन पशु है …..दिल्ली में …..कांग्रेस पार्टी के नेता हैं ………..कँवर सिंह तंवर ….हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की शादी की ……..सुनते हैं की 10 दिन तक समारोह चला ………..18000 मेहमान थे ……….लड़की वालों ने अपने रिश्ते दारों को BMW दे के विदा किया ….दामाद को हेलिकोप्टर दिया दहेज़ में …………लड़के की हजामत बनाने वाले नाइ को ही ढाई लाख का गिफ्ट दिया ………….सुनते हैं की 1 00 करोड़ से ज्यादा खर्च हो गया एक शादी में ……….पूरी दुनिया में इस शादी के चर्चे रहे ……….RECEPTION .में सोनिया गांधी , शाहरूख खान और ऐश्वर्य राय जैसी हस्तियाँ पहुंची थी …………रईस लोग आहें भर रहे थे ….काश हम भी अपनी बिटिया ऐसे ही ब्याह पाते ………इन ख़बरों को पढ़ के याद आया ….सोने की चिड़िया है हिन्दुस्तान

पिछले दिनो अपने दिग्गी राजा ….यांनी कि मध्य प्रदेश की राघो गढ़ रियासत के राजा ….अपने दिग्विजय सिंह जी फरमा रहे थे की A , B , C , तीन टीमें थी RSS की , सो एक , यानी राम देव को तो कुचल दिया ……और बाकी को देख लेंगे …………और ये तो वो हमेशा से बोलते आये हैं की बाबा नहीं ठग है …..चोर है ….बिजनेस करता है ………….हाथ पैर बाँध के नदी में फेंक देना चाहिए ………और न जाने क्या क्या . इसके अलाव हमारा मीडिया भी अक्सर उनसे ये पूछता है ……हाय इतनी सारी दौलत ……इतनाआआआआआ सारा रुपया है आपके पास ….इतनी सारी दवाईयाँ बेचते हैं आप ……इतने बड़े बिजनेस मैन है , बड़ी गाडी में चलते हैं ……चार्टर प्लेन में उड़ते हैं ……….वगैरा वगैरा …..अब इतने दौलत मंद आदमी ….इतने बड़े रईस से ईर्ष्या होना तो स्वाभाविक है ………….

अब चूँकि मैं पातंजलि योग पीठ से जुड़ा हूँ ….वहाँ महीनों रहा हूँ ………वहाँ की एक एक चीज़ को गौर से , बड़े नज़दीक से देखा है ………..एक बात तो मैं भी मानता हूँ ….बाबा है वाकई रईस …..इसमें कोई शक नहीं …………लोग कहते हैं की आज से मात्र 18 साल पहले बाबा हरिद्वार की गलियों में साइकिल पे चलता था …..बात सही है …सुनते हैं की एक बार बाबा ने एक पंसारी से हज़ार रु की जड़ी बूटिया उधार मांगी थी और उसने मना कर दिया था ….वही बाबा आज 1100 करोड़ का मालिक हो गया ………..फ़कीर था……. रईस हो गया…..बड़े नज़दीक से देखा है मैंने बाबा को ………मीडिया को रईस दिखता होगा बाबा ….पर आज भी सचमुच फ़कीर है …………

वो अलग बात है की बाबा ने मात्र 5-7 सालों में एक साम्राज्य खड़ा कर दिया है…..पर किसके लिए ……….एक किस्सा सुनाता हूँ ……..देश के एक TOP BOXING COACH अपने 30 स्टुडेंट्स को ले कर पतंजलि आना चाहते थे ….योग सीखने ……6 दिन का शिविर लगाना चाहते थे ……..उन्होंने मुझसे संपर्क किया ………वो पूछने लगे क्या खर्च आएगा ………. मैंने कहा कुछ ख़ास नहीं …….3 दिन यहाँ धर्मशाला में फ्री में रहने को मिलेगा…..बाकी तीन दिन का 50 रु के हिसाब से एक Bed का दे देना ….और बाकी भोजन पानी तो फ्री मिलता ही है तीनों समय ………. सो उन्होंने हाँ भर दी ….मैं इस सम्बन्ध में आचार्य बाल कृष्ण जी से मिला ….पूरी बात बतायी …….वो बोले क्या बात करते हो ….राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी …धर्मशाला में रुकेंगे ……….नहीं Residential Blocks में AC Rooms में रुकवाओ ……..खिलाड़ी हैं इसलिए अलग से भोजन की विशेष व्यस्था करवाओ ….दूध घी मक्खन पनीर फल फ्रूट हर चीज़ की व्यस्था करो …

लाने के लिए स्टेशन पे बस भेजो …………… वो तीस खिलाड़ी 7 दिन वहाँ योग पीठ में रुके …..योग सीखा ……..सबके Medical Chekup हुए …..एकदम फ्री ………आज योग पीठ में सैकड़ों हज़ारों लोग पूरे देश से आते है योग सीखने और इलाज कराने …………..धर्मशाला है वहाँ ….3 दिन तक फ्री रुकने की व्यस्था ……..इसके बाद 50 रु Bed ( ठलुए मुफ्त खोरों को रोकने के लिए ) ….दिन रात फ्री लंगर चलता है ……….इतना बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल है ….फ्री सेवा ……….जो लोग धर्मशाला में नहीं रुकना चाहते उनके लिए 150 से ले के 400 रु Bed तक की Cooler और AC रूम में सुविधा ………..इसके अलावा जो दवाईयाँ वहाँ आश्रम में मिलतीं हैं उनकी कीमत बाज़ार में बिकने वाली अन्य ब्रांड्स से 75 % से ले कर 3000 % तक कम हैं ………यानी बेहद सस्ती ……..इसके अलावा बाबा के सैकड़ों सेवा प्रकल्प चल रहे हैं ………..कितने ही गुरुकुल आज बाबा के अ नुदान और मदद से चल रहे हैं ….

लाखों योग कक्षाएं पूरे देश में फ्री चल रही है …..आज बाबा ने योग को घर घर पहुंचा दिया है ………परन्तु सारी संपत्ति ट्रस्ट की है जिसमे बाबा के अलावा उनके परिवार का एक भी सदस्य नहीं है ……उनके परिवार का एक भी कोई बैंक खाता नहीं है ……..उनके एक भाई वही हरिद्वार में काम देखते हैं और वेतन पाते हैं …….एक बड़े भाई गाँव में खेती करते हैं ……..

सुनते हैं की पुट्टपर्ति में साईं बाबा के निजी कक्ष से 7 करोड़ रुपया और 35 किलो सोना मिला था ……बाबा के निजी कक्ष में गया हूँ मैं …….वहाँ 7 रु नहीं मिलेंगे ……चटाई बिछा के सोते हैं …जमीन पे …..NON AC रूम में …….. दो जोड़ी कपडे है …..खुद धोते हैं ……….उबली हुई सब्जी और एक गिलास दूध ….यही भोजन है …..बाबा कहते हैं ….मेरा क्या है ? सब आपका है ….आपके लिए है …आपके पैसे से बना है ॥बाबा की कौन सी बेटी है जिसके 18000 बारातियों को पकवान खिलाने हैं …….दहेज़ में BMW देनी है ……….अलबत्ता उन मुक्केबाज लड़कियों को देख के बोले ये मेरी बेटियाँ हैं ….इन्हें ओलम्पिक के लिए तैयार करो ……कोई चिंता मत करना …मैं हूँ न ……..

एक फ़कीर ने हम आम हिन्दुस्तानियों के लिए इतना कुछ बना दिया ……योग सिखा दिया ………..पर मीडिया और नेता मुकेश अम्बानी और कँवर सिंह तंवर सारीखों का गुणगान करते है , तलवे चाटते हैं ………..बाबा को ठग और चोर बताते हैं …

ऐसे हैं हमारे परम पूजनीय स्वमी रामदेव जी जो देश के लिए इतना कुछ कर रहे हैं , आज इसलिए हम स्वामी जी के साथ हैं और स्वामी जी के लिए कुछ भी कर सकते हैं !

साभार: जितेन्द्र प्रताप सिंह 

मेरा उत्तर श्री कुमार विश्वास जी को

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                 ०१-०१-२०१२ 
आदरणीय श्री कुमार विश्वास जी 
नमस्कार 
आपकी बाबा रामदेव तथा हिन्दू देवताओ के विषय में की गयी टिप्पड़िया सुनी तथा आपका उपहास और परिहास का अंतर भी पढ़ा. यकीन मानिये पढ़ कर बिलकुल अच्छा नहीं लगा उसके बाद आपके द्वारा दिए गए इस बयान को भी पढ़ा 

 कुमार विश्वास
".सच के सामना के इक करोड़ रूपये छोडे ....शरीर को कष्ट दिया ...आप सही हैं चर्चा-चक्रवर्ती भाई क्यूँ की आप लैपटॉप पर बैठ कर देश भक्त हैं ....मैं सरकार से लड़कर देशद्रोही हूँ ...मुझे माफ़ करें ...इतिहास आप को अवस्य आप के सक्रिय योगदान के लिए याद रखेगा ....चलते-चलते आप की सूचना के लिए बता दूँ की मैं ये लड़ाई जारी रखुगा ...जिन्दा रहूँगा तब तक ...मेरा पता सब को पता है ...आप सब अपने जूतों , थप्पड़ों , गोलियों ,गालियों .ज़हर और सलीब के साथ सादर आमंत्रित हैं ....कसाब, अफज़ल ज़िन्दा रहे पर हम जैसों को ज़रूर मर जाना चाहिए 
"वो घर में रह कि भी खुद को रहीम कहता रहा 
मैं राहे-जंग में रह कर कबीर होता गया ...."" 

सबसे पहले चर्चा- चक्रवर्ती होने की बात को लेते हैं. भाई साहब आप को समझना होगा की हम जो चर्चा- चक्रवर्ती हैं न वही आपके एक अहवाह्न पर सडको पर उतरने वाले भी हैं अंतर सिर्फ यह ही है की आप ईमारत का वह हिस्सा हैं जो दिखाई देता है और हम वह हिस्सा हैं जो नीव कहलाता है और नीव इसलिए क्योकि यदि हम सडको पर नहीं उतरेंगे तो सरकार आपको एक दिन में उखाड़ फैकेगी इसलिए कृपया ध्यान रखें. आपको अपने १ करोड़ रु. खोने का दुःख है तो आपको एक बात मै भी कहना चाहूंगी आप अकेले ही ऐसे नहीं है यहाँ और भी है जिन्होंने अपना घर द्वार, करिएर, नोकरी और पढाई तक छोड़ दी है देश की खातिर. न जाने कितने हैं जिन की नोकरी तक दिन रात दांव पर लगी रहती है. न जाने कितने लोग है जो किसी भी आन्दोलन में भाग लेने के लिए बहुत सी छुट्टी लेते रहते हैं और छुट्टी न मिलने पर ऐसे भाग जाते हैं. मै स्वयं अपनी ऍम.बी.ए. की पढाई को दाव पर लगा कर अपने दो छोटे छोटे बच्चो के साथ आन्दोलनरत रहती हूँ. मेरे बच्चे भी जिनकी उम्र ४ व ७ वर्ष है भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाते हुए मेरे साथ रहते हैं. उनकी पढाई भी दांव पर है. अंतर इतना है की आप की कमाई लाखो में है तो आपका लाखो का नुक्सान होता है हमारी कमाई हजारो में है तो हमारा सिर्फ कुछ हजार का नुकसान होता है. आप तो आन्दोलन के बाद एक शो से ही फिर लाखो कमा लेंगे किन्तु हमारी छूटी हुई पढाई या नोकरी फिर नहीं मिलेगी.

आप समाज के उस वर्ग में सम्मिलित हो चुके हैं जिनसे हजारो लाखो लोग प्रेरणा लेते हैं. आपके द्वारा कहा गया एक एक वाक्य उनके लिए प्रेरणा होता है. इतना सम्मान और जिम्मेदारी सँभालने के लिए मनुष्य को बहुत सारा कर्तव्य बोध  भी हो यह आवश्यक हो जाता है किन्तु क्षमा कीजिये आपमें वह कर्त्तव्य बोध नहीं है. अक्सर टीम अन्ना के लोग इसी तरह गलत बयानी करके फसते रहे हैं. आपको यह ध्यान होना ही चाहिए की आप क्या कहने जा रहें हैं. बाबा रामदेव के बारे में आपके द्वारा किये गए परिहास(उपहास) को हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकते. वह हमारे लिए उसी प्रकार आदरणीय हैं जिस प्रकार अन्ना जी. आपकी जानकारी के लिए बता दूं की मै इस आन्दोलन से उस समय से जुडी हूँ जब अन्ना जी को महाराष्ट्र से बाहर कोई नहीं पहचानता था. भारत स्वाभिमान के आन्दोलन में मै काफी समय से सक्रिय हूँ. बाबा हमारे आदर्श और अनुकर्णीय हैं. 

एक बात जो मै स्पष्ट रूप से रचना कार होने के नाते जानती हूँ की कवि या लेखक के मुह या तुलिका पर वही आता है जो उसके ह्रदय में होता है इसी से मै समझ सकती हूँ की आपके ह्रदय की तरंगे क्या हैं. विश्वास साहब आपसे एक बात पूछना चाहूंगी जो आपने अपनी सफाई में यह कहा है न की बाबा आपके भी आदरणीय हैं और उनके बारे में कही गयी बाते मात्र परिहास हैं, ऐसा ही परिहास आप कभी टीम अन्ना के सदस्यों केजरीवाल साहब तथा बेदी जी तथा अपने बारे में क्यों नहीं करते क्योकि इस तरह के आरोपों से आप सभी घिर चुके हैं? भूषण साहब के बारे में परिहास क्यों नहीं करते? उनके पड़े चपत पर आप इस प्रकार परिहास क्यों नहीं करते की भूषण साहब हमने आपसे मना किया था की आपकी अच्छी खासी वकील की दुकान है यह देश भक्ति आपके बसकी नहीं लेकिन आप माने नहीं अब सहिये चपत. या ये क्यों नहीं परिहास करते की भूषण जी से हम यह सीखे की जब तक लोकपाल बिल से काम चले तब काम चलाओ फिर कश्मीर को देश से अलग करने का षड्यंत्र रचने लगो. आप यह परिहास क्यों नहीं करते की बेदी जी से हम यह सीखे की किस तरह स्यानपती करके अपने एन.जी.ओ. के लिए धन बचाया जाता है(हलाकि मै व्यक्ति गत रूप से उनकी भावनाओ का सम्मान तो करती हूँ पर पूर्ण रूप से सहमत नहीं हूँ). आप इस तरह का परिहास अन्ना जी के बारे में क्यों नहीं करते? 

आप कहते हैं की अन्ना जी तो फकीर आदमी हैं बाबा रामदेव व्यापारी हैं. हमे अन्ना जी के फकीर होने पर शक नहीं है किन्तु आप बताएं की बाबा की फकीरी में कोनसी कमी है.रही उनके व्यापारी होने की बात यदि आप बाबा जी से पूरी तरह परिचित हैं तो आप जानते ही होंगे की वह व्यापर क्यों करते हैं और यदि आप उनकी मूल भावना को नहीं पहचानते तो आपको उनके बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं पहले आप उनके बारे में कुछ जान लीजिये तभी कुछ कहना. मै तो सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी की जिस दिन देश के हर घर में एक बाबा जैसा व्यापारी हो जायेगा उस दिन इस देश का उद्धार ही हो जायेगा. 

जिस तरह आपने उनके रामलीला मैदान से सलवार पहन के भागने का मजाक बनाया है उससे तो यही लगता है की आपने क्रांतिवीरो की कहानी नहीं पढ़ी जिन्होंने सदा ही देश हित में अपने प्राणों की रक्षा की. आप इस प्रकार सुभाष चन्द्र बॉस की शहादत का अपमान करते है क्योकि आपके अनुसार वह देश छोड़ कर भाग(?) गए थे. सरदार भगत सिंह ने सिक्खों की आन पगड़ी, केश, और कृपाण का बलिदान देकर अंग्रेजो का हैट धारण कर लिया था. और एक बात और की सलवार और तलवार में अधिक अंतर नहीं है क्योकि मेरे देश की अनेक वीरांगनाओ ने समय-समय पर तलवार भी उठा ली है और क्रांतिवीरो की माताए सदा से इस देश की खातिर अपने वीर पुत्रो की बलि देती आई हैं.
.
मुझे पता है की अब कुछ लोग मेरे ऊपर कांग्रेसी होने का इल्जाम लगायेगे कुछ कहेंगे की मै देश तोड़ने का षड्यंत्र रच रही हूँ. कुछ आन्दोलन को बर्बाद करने का इलज़ाम लगायेंगे. मै यही कहूँगी ये सारे प्रश्न आप कुमार जी से भी पूछिये ये इल्जाम उन पर भी आने चाहिए उनको भी कोंग्रेसी बताना होगा क्योकि इस सब की शुरुआत उन्होंने ही की थी. कुमार जी ये सारी बाते हजारो युवाओ के बीच में खड़े होकर बोलते हैं सोचिये क्या असर होगा उन पर जो टीम अन्ना के एक-एक शब्द को पत्थर की लकीर मानते है. आप खुद इन दोनों आन्दोलनों के मध्य दीवार बन रहें हैं. दोनों ही देशहित को साधने वाले आन्दोलन हैं हमे सेतु का काम करना होगा इस तरह फूट डालने का नहीं. पता नहीं क्यों आपने भी कुमार जी, इस बात पर यही कहा है की आपके विरोधी ही फेक आई. डी. बनाकर आपका विरोध कर रहें हैं आपको समझना होगा की जिस प्रकार आपके समर्थक हैं उसी प्रकार बल्कि उससे ज्यादा बाबा जी के भी समर्थक हैं जिनको इस प्रकार की बातो से धक्का लगता है. यह परिहास(उपहास) हमे सहन नहीं.

आप यदि किसी साम्नित पद पर हैं तो आपको कुछ भी कहने से पहले सो बार सोचना होगा की कही इस बात का नकारात्मक प्रभाव तो नहीं होगा. मेरा आपसे कर बद्ध निवेदन है की आगे से कुछ भी कहने से पहले सोच लें और सच्चाई को स्वीकार करना भी सीखे उन्हें उपहास और परिहास जैसे कुतर्को से ढकने की कोशिश न करें. 

धन्यवाद
गीतांजलि शर्मा आर्य  

पंगु चरित्र के मालिक हैं दिग्विजय सिंह : बाबा रामदेव

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                  ०४-११-२०११ 
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मु्ददे को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव इन दिनों स्वाभिमान यात्रा पर हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार बाबा रामदेव और अन्ना टीम पर वार की बात पर योग गुरू ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कोई व्यक्तित्व नहीं है। वो एक पंगु चरित्र के मालिक हैं। और ऐसे पंगु लोगों के बारे में वो कुछ कहना पसंद नहीं करते हैं।

जनता भी उनका यह रूप जानती हैं। किसी के चिल्लाने से कोई व्यक्ति भ्रष्ट नहीं हो जाता है। अगर दिग्गी चिल्लायें भी आरएसएस के इशारे पर देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं तो भी उनकी कोई नहीं सुनेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बाबा रामदेव अन्ना हजारे से ज्यादा ईमानदार हैं। वो कम से कम आरएसएस के साथ अपने रिश्तों को खुले तौर पर स्वीकार तो करते हैं। अन्ना क्यों नहीं स्वीकार करते हैं।लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर दोनों ही लोग व्यवसायी हैं, साधु नहीं।

वैसे बाबा रामदेव ने भी स्टार न्यूज पर इस बात को स्वीकारा था कि अन्ना आंदोलन आरएसएस से प्रेरित था लेकिन अन्ना और अन्ना टीम लगातार इस बात का विरोध करती आयी है। दिग्विजय सिंह के इसी तरह के विचारों पर उन्हें भाजपा की ओर से पागल और दानव करार दिया गया है। जबकि अन्ना ने भी उन्हें अपना दिमागी इलाज करवाने की सलाह दी थी।
साभार: One India(Hindi)

बाबा रामदेव ने जमकर किया कांग्रेस विरोधी प्रचार: हिसार उपचुनाव

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                 २१-१०-२०११ 
Image Cradit: India Behind The Lence
योगगुरू बाबा रामदेव ने देशवासियों का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा व राज्य विधानसभा के चुनावों में भ्रष्ट, बर्बर, तानाशाह, अलोकतांत्रिक व जनविरोधी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का जमकर विरोध करें। जिससे लोकसभा व विधानसभाओं में उनका एक भी प्रतिनिधि चुनाव जीतकर न पहुंच पाएं। बाबा रामदेव मंगलवार को गांव भटाना में शहीद राजबाला को श्रद्धाजंलि देने के लिए आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं सांसद स्मृति ईरानी, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान व सुधा यादव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल गुज्जर, सोनीपत की विधायक कविता जैन, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन, आचार्य बालकिशन, सुधा मलिक, पूर्व विधायक नरेश यादव, सुखबीर फरमाणा, आजाद नेहरा सहित बड़ी संख्या में राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाबा रामदेव ने कहा कि भटाना की यह भूमि अमर हो गई है, क्योंकि यहां की राजबाला ने भ्रष्टाचार व कालेधन की वापसी को लेकर अपनी शाहदत दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को राजबाला को शहीद का दर्जा देना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि पिछले 65 वर्षों से अधिकतर समय कांग्रेस सत्ता में रही है।
इससे स्पष्ट है कि विदेशी बैंकों में जमा 7 सौ लाख करोड के कालेधन में अधिकतर हिस्सा उन्हीं के लोगों का है। उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाना हमारा लक्ष्य है, किन्तु कांग्रेस इस आंदोलन को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज 121 करोड़ का भारत जागरूक हो गया है और वह सरकार के कूचक्रों में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजबाला ने जिस लिए बलिदान दिया है। वह लक्ष्य प्राप्त किए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पतंजलि योगपीठ राजबाला की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए गांव में एक भव्य स्मृतिस्थल का निर्माण करेगा। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि राजबाला की पुलिस के लोगों ने बर्बर हत्या की है। उन्होंने कहा कि मृत्यु शाश्वत है। प्राकृतिक मृत्यु, दुर्घटना में मृत्यु व प्राकृतिक आपदाओं से यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो परिवार के लोग समय बीतने पर दुख हो भूल जाते हैं, किन्तु राजबाला की तो सरेआम हत्या की गई है।
उन्होंने कहा कि हत्या क्यों हुई, क्योंकि राजबाला स्वामी रामदेव की अनुयायी थी और भ्रष्टाचार व कालेधन वापस लाने के लिए बाबा द्वारा किए गए आंदोलन में शामिल थी। यह बात केन्द्र सरकार को कैसे बर्दाश्त होती, क्योंकि वह पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिपटी है। उन्होंने कहा कि घटना के अगले दिन वे राजबाला से मिलने अस्पताल गई। जहां उन्हें पूरी जानकारी मिली। जिसे उन्होंने संसद में भी उठाया।
इसके बावजूद केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल कहते हैं कि लाठीचार्ज नहीं हुआ। यदि लाठीचार्ज नहीं हुआ तो राजबाला कैसे मारी गई। उन्होंने कहा कि राजबाला का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उसके बलिदान से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार का सर्वनाश प्रारंभ को चुका है। उन्होंने बाबा रामदेव को कहा कि वे अपना संघर्ष जारी रखें और भाजपा उनके साथ है। सभा को संबोधित करते हुए इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि देश को जब-जब जरूरत पड़ी है। हरियाणा के लोगों ने आगे बढ़कर बलिदान दिया है। भ्रष्टाचार व कालेधन के मामले में भी राजबाला ने बलिदान देकर प्रदेश की परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजबाला का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। लाला लाजपत राय की तरह उनका बलिदान भी कांग्रेस सरकार की कफन की आखिरी कील साबित होगा। इस अवसर पर स्मृति ईरानी, आचार्य बालकिशन व राजबाला की पुत्रबधु एडवोकेट ने भी सभा को संबोधित किया।

साभार: India Behind The Lance

कृपया कमेंट्स हिंदी में दें, इस बॉक्स का प्रयोग करें:हिंदी टाइप रायटर

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...