दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, अभद्र व्यव्हार एवं गाली गलोंच से मुझे ज्यादा समर्थन मिलता है


भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                                                  ॐ                                                                  ०३-१०-२०११ 
योग गुरू रामदेव ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिये बिना कहा कि कुछ खास लोग मुझे गालियां दे रहे हैं लेकिन वह नहीं जानते कि इससे जनमत तैयार हो रहा है.

भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ स्वाभिमान यात्रा पर निकले योग गुरू रामदेव ने हरदोई में यात्रा के दूसरे दिन आईआईटी मैदान पर योग की शिक्षा दी।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा लगातार उन्हें बुरा भला कहने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि, जितना मुझे गालियां देंगे उतना मेरा जनसमर्थन बढेगा।

उन्होंने सिंह का नाम लिये बिना कहा कि जितना मेरा अपमान करेंगे उतना मेरा सम्मान बढता जा रहा है। ऐसी गालियां मुझे स्वीकार हैं। सिंह ने बाबा को कई बार 'ठग' और 'योग का सौदा करने वाला करोबारी' कहा है।

बाबा ने ने दावा किया कि झांसी से हरदोई तक उन्‍हें लोगों का अपार समर्थन मिला है। उन्होंनें ऐसे दलों को वोट नहीं देने की अपील की जो भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं और विदेशी बैंको में जमा काला धन वापस नहीं लाना चाहते।

साभार: इण्डिया बिहाइन्ड द लेंस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट्स हिंदी में दें, इस बॉक्स का प्रयोग करें:हिंदी टाइप रायटर

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...