बाबा रामदेव का दावा: हिसार से होगी कांग्रेस की हार की शुरुआत


भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                   ॐ                                               ०५-१०-२०११ 
गुड़गांव.
बाबा रामदेव ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की आवाज से आवाज मिलाते हुए कांग्रेस के खिलाफ मतदान का आह्वान किया है। बाबा रामदेव के इस अभियान की शुरुआत हिसार उप चुनाव से होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पराजय की शुरुआत हिसार उप चुनाव से होगी।
रामलीला मैदान में पुलिस कथित बर्बरता की शिकार पूर्व पार्षद राजबाला के आवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं में शामिल होने आए बाबा रामदेव पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार का खात्मा करने और आर्थिक नीतियों में बदलाव को लेकर शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत राजबाला ने पहली कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में गृह मंत्री पी चिदंबरम के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने जो बर्बरता दिखाई उसी का विरोध अन्ना हजारे के आंदोलन में जन सैलाब के रूप में दिखाई दिया।
राजबाला के परिजनों ने लौटाई दो लाख रुपए की मुआवजा राशि योगगुरु ने बताया कि सरकार राजबाला की शहादत को दो लाख रुपए की मुआवजा राशि के बोझ से मिटा देना चाहती थी लेकिन राजबाला के परिजनों ने ड्राफ्ट यह कह कर लौटा दिया है कि उन्हें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए।
राजबाला की पुत्र वधू राकेश ने पत्र लिख कर राशि ठुकरा दी। पत्र में मांग की गई कि सरकार निष्पक्ष न्यायिक आयोग गठित कर राजबाला की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
नरेश यादव से की अकेले में मुलाकात: हाल ही में हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की सदस्यता ग्रहण करने वाले अटेली मंडी के पूर्व विधायक नरेश यादव ने भी कृष्णा कॉलोनी में राजबाला के आवास पर बाबा रामदेव से अकेले में दस मिनट तक मुलाकात की। इस मुलाकात को हिसार उप चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

साभार: दैनिक भास्कर हिंदी 
वास्तविक सूत्र:
http://www.bhaskar.com/article/HAR-OTH-ramdevs-claim-hissar-hissar-will-be-the-beginning-of-the-defeat-of-congress-2479253.html?HF-24=

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट्स हिंदी में दें, इस बॉक्स का प्रयोग करें:हिंदी टाइप रायटर

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...