देश की सत्ता पर भ्रष्टाचार का साम्राज्य

भारत स्वाभिमान मुरादाबाद                                   ॐ                                               ०२-१०-२०११ 
फर्रूखाबाद। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि आज देश की सत्ता पर भ्रष्टाचार का साम्राज्य है और इसमें आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है। बाबा रामदेव ने भारत स्वाभिमान यात्रा के अन्तर्गत निःशुल्क योग विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण शिविर के कार्यक्रम में कहा कि भारत स्वाभिमान यात्रा पूरे राष्ट्र में सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन लाना है। स्वामी रामदेव ने कहा कि हमें धार्मिक एवं राजनीतिक आजादी तो मिल गई लेकिन आर्थिक आजादी अभी मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश के 99 प्रतिशत लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है जो सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। देश में भ्रष्टाचार नहीं था बल्कि पैदा किया गया। ऐसे में आर्थिक नीति में सुधार की जरूरत है।

सुधार के बाद ही महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म हो सकते हैं। अपने आपको कांग्रेस का दुश्मन न.न होने का दावा करते हुए योग गुरू ने कहा कि कांग्रेस सरकार सच्चाई के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि भारत को सुपर पावर बनने के लिए नई सिंगल ट्रांजेक्शन टैक्स सिस्टम को लागू करना चाहिए और विदेशों में जमा कालेधन को तत्काल वापस लाने की जरूरत है।

हर क्षेत्र में टैक्स लगाये जाने पर व्यंग करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश में कपालभाति अनुलोम विलोम आदि के निःशुल्क योग शिविरों पर भी सरकार टैक्स लगा सकती है। उन्होंने कहा कि योग एक विज्ञान है जो सभी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, सूद्र को योग सिखाकर लाभान्वित करता है। उन्होंने बताया कि देश में सबसे बड़ी वाल्मीकि धर्मशाला हरिद्वार में उनके द्वारा स्थापित कराई गई जिसमें प्रतिदिन एक हजार लोगों के लंगर की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि देश में आज पूंजीवाद एवं साम्यवाद का कुचक्र चल रहा है। ऐसे में महात्मा गांधी का स्वदेशी का सपना पूरा करने के लिए हमें भोजन, भजन आदि सभी स्वदेशी अपनाने चाहिए। तभी हमारी संस्कृति जीवित रह सकेगी। बाबा रामदेव ने माना कि हमने अपने देश में अच्छी तकनीकी पैदा की है जिससे विदेशी वस्तुओं को त्यागने एवं राष्ट्र के उदय के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा।

पातंजलि योग पीठ द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुई राजबाला ने पिछले दिनों अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उनके परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राजबाला के परिवार ने सरकार से मिली आर्थिक सहायता वापस लौटा दी है और पीठ उसके परिवारजनों के साथ है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा के चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री की शुद्धी के लिए निकला हूं। घाटों की सफाई बाद में होगी। आने वाला वक्त बतायेगा कि आगे केन्द्र के तख्त पर कौन बैठेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट्स हिंदी में दें, इस बॉक्स का प्रयोग करें:हिंदी टाइप रायटर

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...